संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची: राजधानी रांची स्थित बीआईटी मोड़ के समीप प्रदेश जदयू ने अपना नया कार्यालय स्थापित किया है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विधिवत रूप से नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस दौरान प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय कार्यालय में मौजूद रहे और संयुक्त रूप से फीता काट कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर विधि वत पूजा पाठ और हवन किया गया।
प्रदेश जदयू कार्यसमिति की बैठक हुई
जदयू द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने की। बैठक में आगामी निकाय चुनाव, सदस्यता अभियान एवं संगठन पर चर्चा हुई। इसके पश्चात पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी।
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं से कहा लम्बे समय से हमें अपने कार्यालय की तलाश थी, आज यह पूर्ण हुआ। नए कार्यालय की तरह अब नए जोश से पार्टी को बढ़ाने में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगे बढ़ें। विधायक सरयू राय के आवास पर भी अतिरिक्त कार्यालय चलता रहेगा। उन्होंने सदस्यता अभियान जारी रखने और इसमें तेजी लाने की बात कही साथ ही जिला अध्यक्षों से अपने जिलों में सांगठनिक मज़बूती हेतु कार्यक्रम तय करने को कहा जिसमें पार्टी के वरीय नेता भी जाएँगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिलों में संगठन प्रभारी की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा जो सक्रिय सदस्य नहीं है वह सक्रिय सदस्य बनें नहीं तो पंचायत में भी पदाधिकारी नहीं बन सकेंगे। पहलगाम हमले पर कहा पाकिस्तान को भारत की सेना और राजनीतिक नेतृत्व ने माकूल ज़वाब दिया है।
विधायक सरयू रॉय ने नए कार्यालय हेतु खीरू महतो के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और साधुवाद दिया। उन्होंने कहा संगठन नियमीत कार्यक्रम करे और इस माध्यम से जन मानस को पार्टी के साथ जोड़े। जिन कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव लड़ना है वह अपने वार्डों में सम्पर्क अभियान शुरू करें, बैठक करें और समस्याओं को पार्टी स्तर से हल कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाए रखना अनुचित है, नियम संगत नहीं है। ऐसा कर सरकार अन्य अधिकारियों को इसपद से वंचित कर रही है। मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा का उन्होंने स्वागत किया मगर कहा विदेश में जो विकास हेमंत सोरेन ने देखा उस अनुरूप झारखण्ड में भी परिवर्तन करने की दिशा में आगे बढ़े। पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा देश परीक्षा की घड़ी से गुजरा है और मजबूत होकर उभरा है। सैना के शौर्य पर हमें गर्व है।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में डॉ आफ़ताब जमील, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, भगवान सिंह, संजय सिंह, निर्मल सिंह, सागर कुमार, पिंटू सिंह, उपेंद्र सिंह, अखलेश राय, पी एन सिंह, सोमेन दत्ता, सुबोध श्रीवास्तव, आशीष शीतल मुंडा, दीप नारायण सिंह, रमाकांत मण्डल, मिथिलेश सिंह। सुशील कुमार, जगदीश महतो, माणिक राय, अभय कुशवाहा, मनोज़ सिन्हा, निजामुद्दीन कुरैशी, सुयश पांडे, वीरेंद्र पासवान, राजू महतो, महेश्वर चौधरी व अन्य मौजूद रहे।