संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची : राजधानी रांची स्थित सिरमटोली केंद्रीय सरना पूजा स्थल के समीप फ्लाईओवर के रैम्प निर्माण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। धर्मगुरु बंधन तिग्गा के आह्वान पर राजभवन के समक्ष आगामी 14 मई को एकदिवसीय महाधरना का आयोजन किया जाएगा।केंद्रीय सरना पूजा स्थल सिरम टोली रांची झारखंड ही नहीं पूरे देश एवं विश्व के प्रकृति पूजा सारण आदिवासियों का आस्था का केंद्र है। सर्वविदित है कि उक्त सरना स्थल के मुख्य द्वार के सामने झारखंड सरकार द्वारा फ्लावर का रैंप उतारा गया है जिसे हटवाने के लिए विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों एवं सरना धर्मावलंबियों द्वारा विगत 6 महीने से आंदोलन जारी है। जिसमें अन्य विभिन्न संगठनों के साथ-साथ राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत का प्रतिनिधित्व रांची महानगर इकाई के अध्यक्ष चम्पा कुजूर कर रहे हैं। केंद्रीय कार्यकारी समिति एवं सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा आश्वस्त थे कि हेमंत सोरेन की नेतृत्व में झारखंड की अबुआ सरकार एवं उनके मंत्रियों के द्वारा रैंप हटाने का बार-बार आश्वासन व आदिवासियों के रीति रूढ़ि प्रथम व धार्मिक आस्था का सरकार सम्मान करते हुए रैम्प का निर्माण कार्य रुकवाएगी। परंतु अब यह देखा जा रहा है कि झारखंड की अबुवा सरकार हम आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को दरकिनार कर बंदूक की नोक पर, पुलिसिया ताकत दिखाकर रैम्प का निर्माण युद्ध स्तर पर करवा रही है जिससे पूरा सरना समाज मर्माहत है।