राष्ट्रीय युवा वाहिनी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के चार दिवसीय दौरा

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल बटालियन के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गौतम सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव, प्रभात सिंह ये सभी भाजपा सरकार के प्रचार -प्रसार एवं भ्रमण, हेतु झारखंड का चार दिवसीय दौरा किया। उत्तर प्रदेश प्रदेश के वाराणसी से चलकर झारखंड के विभिन्न जिलों का भ्रमण किया। झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों के भ्रमण करते हुए रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, धनबाद का दौरा करते हुए कार्यकर्ताओ से मुलाकात किया एवं उनकी समस्याओं को सुना। और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया और कहा कार्यकर्ताओं को हर सम्भव मदद करने का भरोसा भी दिया। इसी कड़ी में शनिवार को हज़ारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड एवं केरेडारी प्रखंड में आगमन हुआ। इसी कड़ी में केरेडारी स्थित भाजपा किसान मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी राजू साव के आवास में भी पहुंचे और कार्यकर्ता से मुलाकात किया। एवं उनके कुशल क्षेम को जाना। आवास पहुंचने पर समाज सेवी अशोक कुमार, प्रमोद मेहता, मुकेश मेहता एवं अन्य कार्यकर्ताओ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Comment