खेल मैदान खाली कराने के लिए जिला अधिकारी से करेंगे वार्ता : जेएलकेएम

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

काठीकुंड : शिकारीपाड़ा ब्लॉक फुटबॉल मैदान में अवैध ट्रक हाईवा गिट्टी लदै ट्रकों को रखा गया है। जिससे युवाओं को खेलने का मैदान छिन गया है। काठीकुंड प्रखंड अध्यक्ष मो इमामुल हक ने कहा युवा झारखंड पुलिस की तैयारी के लिए इस मैदान में दौड़ का अभ्यास करते थे। अब युवा झारखंड पुलिस, दरोगा उत्पाद सिपाही दौड़ का अभ्यास कहां करेंगे। शिकारीपाड़ा युवाओं द्वारा प्रशासन से लगातार गुहार लगाने के बाद भी खेल का मैदान खाली नहीं कराया गया। झारखंड आंदोलनकारी राम जी भगत ने कहा युवाओं का खेल के मैदान को खाली करा जाए नहीं तो झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो को युवाओं के इस समस्या से अवगत करायेंगे। विभाग युवाओं के इस समस्या का अतिशीघ्र निराकरण करें नहीं तो अंचल कार्यालय में आंदोलनकारी राम जी भगत के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। काठीकुंड, शिकारीपाड़ा, गोपीकांदर, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा प्रखंड समिति इस विषय पर जिला अधिकारी से करेंगे वार्ता। प्रखंड समिति के युवा सदस्यों ने कहा कि हम युवाओं के लिए यह बहुत गंभीर विषय है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की पुरी टीम इसके लिए तैयार है।

Leave a Comment