गोंदलपूरा में कोल कंपनियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना के 2 वर्ष पूरे
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गोंदलपूरा गांव में कोल कंपनियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 2 वर्ष पूरे होने पर कर्णपुरा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धिक्कार दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष विकास कुमार एवं संचालन विक्रम कुमार द्वारा किया गया। धिक्कार दिवस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, जमशेदपुर, गया आदि कई बड़े शहरों से आंदोलनकारी किसान नेता शामिल हुए थे। कार्यक्रम को उपस्थित आंदोलनकारी के द्वारा संबोधित किया गया कहा गया कि किसी भी हालत में किसी भी कोल कंपनी को स्थापित होने नहीं दिया जाएगा इसके लिए हमें अपनी जान की कुर्बानी ही क्यों न देने पड़े। हम लोगों को मधुमाछी बनकर हसुआ टांगी गंडासा के साथ आगे आकर कंपनी को भगाना होगा। जिप सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि मैं अपने आस-पड़ोस गांव वालों से कहना चाहती हूं कि आप अभी अगर नहीं सचेत हुए तो आपका भी घर जलेगा इसलिए एक जुट होकर आंदोलन को मजबूती से बना कर रहे तभी आपका घर बचेगा। अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि हम लोग अंतिम क्षण तक लड़ाई जारी रखेंगे। किसी हालत में अपनी कीमती जमीन को नहीं छोड़ेंगे। हमें जमीन से तीन फसल पैदा होते हैं जिससे पूरा परिवार का भरण पोषण होता है। कंपनी के द्वारा हम लोगों पर 26 केस किया गया है जिसमें 369 लोगों को पर केस किया गया है। जिसमें मैं जेल भी गया हूं। गांव के लोग एकजुट हैं हमेशा धरना प्रदर्शन में 1500 परिवार अर्थात 7500 लोग कंपनी के खिलाफ 2 वर्षों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी परिवार के लोग निर्धारित समय पर अपना अपना आंदोलन में समय योगदान दे रहे हैं। आंदोलन पहले से मजबूत हुआ है। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से संयुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रीय सचिव राजकुमार भारत, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, डॉक्टर मिथिलेश कुमार, श्रीकांत निराला, अनिरुद्ध कुमार, पैरू प्रताप राम, खेमलाल महतो, गोड्डा के आंदोलनकारी चिंतामणि, ओम प्रकाश, रामकुमार भार्गव, आचार्य नवीन, शिवकुमार सिंह, ज्योति जलधर, लखींद्र ठाकुर, संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला अध्यक्ष चिलम झा भारती, देवनाथ महतो, जीप सदस्य सुनीता देवी के अलावा सैकड़ो लोग उपस्थित थे।