उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूजा संपन्न
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : गुरुवार को हजारीबाग जिले में और प्रखंड, गांव, मोहल्ला के लोगों ने छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर नमन किए और शुक्रवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर नमन किए बुधवार को खरना का अनुष्ठान किया गया। उग हो सूरज देव, भइल अर्घ्य के बेर सहित अन्य लोकगीतों के बीच लोकआस्था, नेम निष्ठा और शुद्धता के प्रतीक छठ महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को खरना का अनुष्ठान किया गया। व्रतियों ने प्रातः स्नान ध्यान किया। इसके लिए हजारीबाग जिला के कई व्रतियों ने विभिन्न तालाबों, डैमों, नदियों और घरों के पास बनाये गये कुंडों में स्नान किया। तीसरे दिन यानी गुरुवार को व्रती छठ घाट पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर नमन किए इसके लिए प्रातः स्नान-ध्यान के बाद छठ घाट पर पूजा अर्चना की गई और छठ घाट पर से आने के बाद प्रसाद बनाने की तैयारी शुरू किया गया। छठ अनुष्ठान को लेकर घरों में चहल-पहल रही। व्रतियों के घरों में सुबह से ही उनके परिजन और आसपास के लोग सहयोग करने के लिए पहुंचने लगे थे। सबने अपने-अपने स्तर से सहयोग किया। वहीं छठ गीत हजारीबाग जिला के विभिन्न प्रखंड, गांव, मोहल्लों में गूंजते रहे। इसके लिए प्रातः स्नान-ध्यान के बाद प्रसाद बनाने की तैयारी शुरू किया गया दोपहर तक इसे तैयार कर डाला भरा गया इसके बाद परिजनों और सगे-संबंधियों के साथ लोकगीत गाते हुए उग हो सूरज देव, भइल अरघ के बेर सहित अन्य लोकगीतों गाते हुए छठ घाट पहुंचे जहां स्नान ध्यान कर भगवान का ध्यान के और ध्यान किए और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिए। इसके बाद वापस अपने घर लौटे और भगवान की पूजा-अर्चना कर सुबह वाले अर्घ्य की तैयारी किए और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिए महापर्व के तीसरे दिन गुरुवार को व्रती छठ घाट पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिए। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल किया गया। यदि यह उपलब्ध नहीं है तो अन्य सामान का प्रयोग किए अर्घ्य देते समय लाल रंग के कपड़े पहनें थे। वहीं मुंह पूर्व दिशा की ओर रखते हुए दोनों हाथों को ऊपर करके धीरे- धीरे जल अर्पित किए। जल में रोली, लाल चंदन और लाल रंग का फूल डालें थे। ऊं घृणि सूर्याय नमः का जाप किए। इसके बाद धूप और अगरबत्ती दिखाकर उन्हें प्रणाम किए इसके बाद नारियल, फल, मिठाई आदि का भोग लगाएं। इसके बाद क्षमा प्रार्थना कर किए और छठ पूजा का पर्व हजारीबाग जिला में शुक्रवार को छठ पर्व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।