अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : हजारीबाग बगोदर रोड मुख्य सड़क दारू प्रखंड मुख्यालय के सामने और दूसरा घटना हुटपा में सड़क दुर्घटना हो गया। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल व्यक्ति दारू प्रखंड के मुक्तम्मा गांव का रहने वाला है। जबकि दूसरी घटना सदर प्रखंड के हुटपा में हुआ। दुर्घटना के पश्चात दोनों को ग्रामीणों के द्वारा प्राथमिक उपचार के ले जाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों की स्थिति काफी सुधार हुआ है। जब दोनों घायल व्यक्ति को होश आया तो उन्होंने ग्रामीणों को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

Leave a Comment