संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका : सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति भदवारी मे बीते शुक्रवार सप्तमी के दिन धूम-धाम से निकली गई कलश शोभायात्रा। पूजा आरंभ से पूर्व 130 कुमारी कन्याओं के द्वारा चैती दुर्गा मंदिर भदवारी से नोनीहाट बाजार होते हुए मठिया मंदिर के समीप विसर्जित तालाब पहुंच कर पुरोहित विजय झा एवं यजमान विक्की तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ कलश में जल भरकर पुनः चैती दुर्गा मंदिर भदवारी लाया गया। भक्त गण एवं कमेटी के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से 130 कलश कन्या द्वारा भव्य रूप से कलश यात्रा निकाली गई, माता दुर्गा का जयकार और महादेव के जयकार के साथ सभी देवी का जयकार से पूरी भव्य भक्ति हो गई, आश्चर्य की बात है कि उस यात्रा में सभी वर्गों के विशेष रूप से सहयोग कर रहे हैं। पुरोहित विजय झा ने बताया की हिन्दू पंचाग में शारदीय नवरात्र से भी अधिक महत्वपूर्ण यह नवरात्र होती है। इस समय में प्रकृति अपने सबसे अधिक विहंगम रूप में होती है। पेड़-पौधे और जीव-जंतु के लिए यह बेहद ही कल्याण प्रदान करने वाला होता है। यहां पर जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मनोकामना को लेकर आते हैं देवी दुर्गा उनकी सभी मनोकामना को पूरी करती है। कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौट सकता है। माता दुर्गा बहुत ही कृपा बरसाती है। आज अपनी आस्था और मनोकामना को लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं। वहीं मंदिर समिति के द्वारा मंदिर में भक्त के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्त को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए तरह-तरह की व्यवस्था की गई है, ताकि माता का दर्शन अच्छे से करवाया जा सके। चैती दुर्गा पूजा का प्रारंभ वर्ष 2017 से हुआ है।