नवयुवक व बुद्धिजीवी पारंपरिक हथियारों के साथ शोभायात्रा में हुए शामिल
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के सिकरी पंचायत में मां बासंती दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में भव्य मंगला शोभा यात्रा की शुरुआत दुर्गा मंडप प्रांगण से पूजा पाठ कर विधि विधान पूर्वक की गई। यह शोभा यात्रा वीर बजरंगबली व जय श्री राम के नारों से गुंजायमान करते हुए पूरे गांव भ्रमण किया। मंगला शोभा यात्रा में नौजवानों के हाथों मे महावीरी पताका, तलवार व लाठियों से सुसज्जित होकर मंगला शोभा यात्रा निकाला गया। यह मंगला शोभा यात्रा दुर्गा मंडप प्रांगण से शुरू होकर राजाबागी देव स्थल से होते हुए सिकरी शिव मंदिर, ऊपरटोला, पारपैन सहित संपूर्ण ग्राम क्षेत्र होते पुनः उसी रास्ते से वापस लौटते हुए दुर्गा मंडप प्रांगण में मंगल शोभा यात्रा की समापन देर रात की गई। इस शोभा यात्रा मे समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान, स्वरूप नारायण सिंह, कृष्णा सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, रामजी प्रसाद सिंह, तालेश्वर कुमार, हरिश्चंद्र प्रसाद, फुलचंद् गिरी, पृथ्वी राज गुप्ता, कैलाश पांडेय, बसंत नारायण सिंह, चंद्रनाथ महतो, रामचंद्र साव, कंहाई साव, रोहित गुप्ता, अरुण कुमार, सुरेंद्र पांडेय, पंकज गुप्ता, अशोक सिंह, महेंद्र साव, प्रकाश राणा सहित समिति के पूजा समिति के तमाम पदाधिकारी, सदस्य व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।