संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
जामताड़ा : विंदापाथर थाना प्रभारी चन्दन कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आने वाले त्योहार ईद और रामनवमी पर्व को लेकर थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के क्ई अन्य व्यक्ति उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि विंदापाथर थाना क्षेत्र हमेशा शांति का क्षेत्र रहा है। यहां सौहार्द वातावरण में त्योहारों को मनाने की परंपरा रही है। उस परंपरा को बनाए रखना है।वर्तमान समय में ईद और रामनवमी त्योहार आने वाले हैं। उसमें भी सभी सौहार्द पूर्ण वातावरण में मिलजुल कर भाईचारे के साथ त्यौहार को मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई गांवों में रामनवमी के त्योहार में जुलूस भी निकाला जाता है। खैरा, विंदापाथर जैसे गांवों में रामनवमी जुलूस निकाला जाता है। लेकिन आज तक कोई भी अप्रिय घटना या आपसी तनाव उत्पन्न नहीं हुआ है। यह शांति की परंपरा के बनाए रखना है। फिर भी कहीं गड़बड़ी की शंकाएं होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तत्पर रहती है। ऐसे भी पर्व त्यौहार में पुलिस गश्त करते रहेगी एवं भ्रमण दल नजर भी रखेगी। आज की बैठक में मुख्य रूप से सुभाष यादव, सुभाष सिंह, श्याम लाल हेमरम, चिन्मय पंडित, अरूण कुमार हांसदा, थनेश्वर सिंह, संजय गोस्वामी, जगन्नाथ मंडल, आलोनी सोरेन, एएसआई राजीव महतो, एस आई उमेश सिंह, जितेन्द्र कुमार सहित कई अन्य लोग और पुलिस बल उपस्थित थे।
