मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खो-खो महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, 2026 में रांची में होगी पहली कॉमनवेल्थ खो-खो प्रतियोगिता

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को विधानसभा परिसर में भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) और कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मार्च 2026 में रांची में आयोजित होने वाली पहली कॉमनवेल्थ खो-खो प्रतियोगिता के विस्तृत प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर … Read more

स्वाहिद दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का असम के शहीदों को भावपूर्ण नमन, असमिया में किया पोस्ट

गुवाहाटी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम आंदोलन के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले 855 शहीदों को स्वाहिद दिवस के अवसर पर असमिया भाषा में भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने आधिकारिक X हैंडल से असमिया में पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा: অসম আন্দোলনৰ সকলো শ্বহীদলৈ মোৰ শ্ৰদ্ধাঞ্জলি। তেওঁলোকৰ ত্যাগ আৰু বলিদানে অসমৰ সংস্কৃতি … Read more

दुमका में निलंबित आईएएस विनय चौबे से जुड़े ठिकाने पर एसीबी का बड़ा छापा, 8+ घंटे तक चली तलाशी, दस्तावेज बरामद

दुमका: निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े शराब घोटाले की जांच में झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को दुमका में एक बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने व्यवसायी नवीन पटवारी के एक मकान पर छापा मारा, जिसकी जांच विनय चौबे से संबंध बताए जा रहे हैं। छापे का विवरण: · एसीबी की 6 … Read more

मनरेगा लोकपाल ने भातुडिया बी पंचायत में मनरेगा योजनाओं एवं अभिलेखों का किया निरीक्षण

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता रामगढ़ : मनरेगा लोकपाल कल्पना झा ने मंगलवार को रामगढ़ प्रखंड के भातुडिया बी पंचायत में चल रही मनरेगा योजनाओं एवं इससे संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मनरेगा लोकपाल के साथ बीपीओ पंकज कुमार वर्मा, सहायक अभियंता विकास कुमार, कनीय अभियंता रविन्द्र कुमार मंडल, ग्राम रोजगार सेवक विकास झा … Read more

रांची के डोरंडा में दो आपराधिक गुटों के बीच भिड़ंत, पुलिस कार्रवाई में एक आरोपी की छत से कूदकर पैर तुड़वाई रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम दो आपराधिक गुटों के बीच हुई मारपीट ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। तुलसी चौक और यूनिस चौक के निकट … Read more

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मोहनपुर में इंटक द्वारा कंबल वितरण
संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

देवघर,
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मोहनपुर प्रखंड में इंटक द्वारा जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोहनपुर प्रखंड इंटक के प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर की अध्यक्षता में चकरमा पंचायत के बुतरुवाडीह गांव (वार्ड संख्या 12) में ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कर जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी, मोहनपुर प्रखंड इंटक अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर तथा देवघर जिला इंटक महासचिव पूजा देवी उपस्थित रहीं। सोनिया गांधी के दीर्घायु होने और उनके नेतृत्व में कांग्रेस के मजबूत होने की कामना भी की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सदस्यों द्वारा लड्डू वितरण से हुई।

इस अवसर पर उर्मिला देवी, पागो राउत, पूजा देवी, मोनी देवी, दुलारी देवी, जलेश्वरी देवी, कविता देवी, रेखा देवी, अंजू देवी, पुनीता देवी, मंजू देवी, लालू कापरी, पोखन महतो, पार्वती देवी, जलेश्वर तांती, शांति देवी, भुवनेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में तारणी महतो, प्रेम राउत, मोहम्मद यूनुस मियां, विजय दास, नरेश यादव, अजीत दास, गुडसन यादव, रंथा राउत, रामदेव राउत समेत अन्य ग्रामीण लाभान्वित हुए।

प्रदेश सचिव अजय कुमार ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि सोनिया गांधी का मार्गदर्शन कांग्रेस संगठन को मजबूती देता रहा है और आगे भी प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर ने दिया।

*सदन को हंगामे की भेंट चढ़ाकर जनता के बुनियादी सवालों से मुंह मोड़ रही है भाजपा | सदन और जनता से सत्र बर्बाद करने पर सार्वजनिक रूप से  माफी मांगे भाजपा* ।
*विजय शंकर नायक*
झारखंड का शीतकालीन सत्र जिस तरह भाजपा के हंगामे की भेंट चढ़ गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधी चोट है। यह केवल सदन की कार्यवाही बाधित होने का मामला नहीं, बल्कि झारखंड की करोड़ों जनता की उम्मीदों और अधिकारों की हत्या है। झारखंड के शीतकालीन सत्र का हंगामे में समाप्त होना लोकतंत्र और जनता—दोनों के साथ सीधा विश्वासघात है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब राज्य के गरीब, मजदूर, किसान, युवाओं और आदिवासी–मूलवासी समाज के सामने बेरोज़गारी, महँगाई, पेयजल संकट, सड़क–बिजली–स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याएँ खड़ी हैं, तब सदन को जवाबदेही का मंच बनाने के बजाय भाजपा ने उसे जानबूझकर मछली बाज़ार बना दिया है ।

उपरोक्त बाते आज आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक,ने कही | इन्होने आगे कहा की  भाजपा का काम अब मुद्दों पर बहस करना नहीं, बल्कि सदन को ठप कराकर जनता की आवाज़ को दबाना बन गया है।भाजपा को डर है कि बुनियादी सवालों पर चर्चा हुई तो उसकी पोल खुल जाएगी | महँगाई पर भाजपा बोलने से कतराती है, बेरोज़गारी पर उसके पास कोई जवाब नहीं, आदिवासी–मूलवासी अधिकारों पर उसकी नीतियाँ हमेशा संदेह के घेरे में रही हैं, झारखंड की खनिज संपदा पर लूट की राजनीति को लेकर भाजपा पहले ही सवालों के कठघरे में है। आज यही कारण है कि वह सदन में शोर मचाकर इन असहज सवालों से बचना चाहती है। भाजपा ने पूरे सत्र को मुद्दों से भटकाने, सदन को ठप करने और सरकार को काम करने से रोकने के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। यह व्यवहार विपक्ष का नहीं, जनता के अधिकारों का शत्रु बनने जैसा है।

श्री नायक ने आगे कहा की सदन लोकतंत्र का पवित्र मंच है, भाजपा ने उसे अपनी राजनीति का अखाडा  बना दिया है जो राज्य की गरीब गुरबा जनता के लिए शुभ संकेत नही है | झारखन की जनता यह पूछने का अधिकार रखती है कि आखिर क्यों शीतकालीन सत्र में एक भी गंभीर जनमुद्दा नहीं उठने दिया गया? क्यों हंगामा ही भाजपा की रणनीति बन चुका है? क्या भाजपा झारखंड के जनता-मुद्दों से इतनी दूर हो चुकी है कि अब उसके पास सवालों का जवाब नहीं, सिर्फ नाटक और उपद्रव ही बचे हैं | मैं भाजपा को स्पष्ट चेतावनी देता हूँ—झारखंड की जनता सब देख रही है | सदन को बाधित करके भाजपा ने यह साबित कर दिया कि उसे जनता के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं।उसके लिए सत्ता की राजनीति और मीडिया का शोर जनता के सवालों से बड़ा हो गया है।

श्री नायक ने आगे कहाः की जनता चाहती थी की सदन में कानून बने, नीतियाँ बनें, जन समस्याओं का समाधान हो लेकिन भाजपा ने जनता की आशाओं को रौंदते हुए पूरी कार्यवाही को सड़कछाप नाटक में बदल दिया। यह विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं, विपक्ष की विफलता है।भाजपा के लिए अब मुद्दे नहीं, सिर्फ कैमरे, हंगामा और टकराव ही राजनीति बन चुके हैं। झारखंड की जनता को उसका हक चाहिए—हंगामा नहीं, समाधान चाहिएमैं मांग करता हूँ कि—सदन में जनता के बुनियादी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो।भाजपा जनता से माफी मांगे कि उसने पूरा सत्र बर्बाद किया।प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने के बजाय शोर-शराबे की राजनीति को छोड़ा जाए।सदन में बाधित कार्यवाही को पुनः चलाकर बुनियादी मुद्दों पर पूरी चर्चा कराई जाए।भाजपा सदन व जनता से सत्र बर्बाद करने के लिए माफी मांगे। भविष्य में ऐसी राजनीतिक अराजकता को रोकने के लिए कड़े नियम लागू हों।

विधानसभा में सरकार के जवाबों ने खोली जमीनी व्यवस्थाओं की हक़ीक़त : विधायक

संवाददाता

हजारीबाग : भाजपा से हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हजारीबाग से जुड़े जनहित के दो गंभीर मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। विधायक ने कोल साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण और सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था को लेकर सरकार से कड़े सवाल पूछे, जिनके जवाबों ने व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कटकमसांडी और कटकमदाग कोल साइडिंग में फैल रहे प्रदूषण, धूलकण के कारण ग्रामीणों में बढ़ रही बीमारियों और किसानों की फसल पर पड़ रहे दुष्प्रभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दोनों साइडिंग में 100 मीटर दूरी तक कोयले की धूल लोगों के घरों, खेतों और दुकानों तक फैल रही है, जिससे सांस से संबंधित रोग और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। सरकार ने स्वीकार किया कि दोनों साइडिंग में मॉनिटरिंग के लिए पी एम 10 विश्लेषक लगाए गए हैं, 10 फीट ऊंची मेटल शीट, पानी छिड़काव और स्प्रिंकलर जैसी व्यवस्थाए की गई हैं, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि प्रदूषण से बीमार हुए किसी भी परिवार की जानकारी विभाग को प्राप्त नहीं है। जमीनी हकीकत किया है ये सभी को पता है। विधायक ने कहा कि सरकार का यह जवाब ही साबित करता है कि प्रदूषण की वास्तविक जमीनी स्थिति का न तो सर्वे किया गया और न ही प्रभावित परिवारों की कोई सहायता सुनिश्चित की गई। विधायक प्रदीप प्रसाद ने यह भी सवाल उठाया कि कोल साइडिंग को हटाने या स्थानांतरित करने की कोई योजना क्यों नहीं है, जबकि वहां से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर धूल का जमाव बना रहता है और राहगीरों के साथ कृषक समुदाय लगातार प्रदूषण से प्रभावित हो रहा है। सरकार ने अपने जवाब में साइडिंग संचालन को नियम सम्मत बताते हुए भविष्य की किसी ठोस योजना से इनकार कर दिया। दूसरे प्रश्न में विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था और आउटसोर्सिंग कंपनियों के कर्मचारियों की मनमानी को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या अस्पतालों में नियुक्त आउटसोर्सिंग कर्मी दलालों की तरह व्यवहार कर रहे हैं और क्या चिकित्सा व्यवस्था अब निजी हाथों में ठेके पर चल रही है। सरकार ने जवाब में यह स्वीकार किया कि अस्पतालों में आउटसोर्सिंग कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन दलाली जैसे व्यवहार की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। विधायक ने कहा कि सरकार की यह अनभिज्ञता ही अस्पतालों की अव्यवस्था का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने ओपीडी की नई ऑनलाइन व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा किया। सरकार ने स्वीकार किया कि ओपीडी की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है, लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी और तकनीकी बाधाओं के कारण मरीजों को फिर ऑफलाइन पर्ची व्यवस्था पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार खुद मान रही है कि उसकी नई प्रणाली सफल नहीं है और ग्रामीण मरीज आज भी लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। विधायक प्रदीप प्रसाद ने दोनों मामलों में सरकार के जवाबों को अपर्याप्त बताते हुए कहा कि हजारीबाग के लोग प्रदूषण और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से परेशान हैं और सरकार केवल कागजों पर व्यवस्था सुधार का दावा करती दिख रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व जनता की समस्या को सदन में उठाना है और वह हजारीबाग के हर नागरिक की आवाज को मजबूती से सरकार के सामने रखते रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग के सेमिनार हॉल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस के अवसर पर एक खाली विनोद को बोल सकते हो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का वैश्विक थीम भ्रष्टाचार के विरुद्ध युवाओं की एकजुटता: आने वाले कल की ईमानदारी के निर्माण की दिशा में कार्यक्रम के केंद्र में रहा। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार ने उपस्थित छात्रों और शोधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार न केवल आर्थिक विकास में बाधक है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को अपने व्यवहार और कार्यशैली का हिस्सा बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएँ। उन्होंने भ्रष्टाचार के चार पी पर भी जानकारी दी अर्थात, प्रेफरेंस, पावर प्रिविलेज और पेमेंट। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने की। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती है कि इस मामले में समाज में जागरूकता और सही समझा की कमी है। इस विषय की सही समझ को साझा करने के लिए ही ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है।
उन्होंने विश्वसनीय अंतर्राष्ट्रीय संस्थान ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित 180 राष्ट्रों की भ्रष्टाचार सूचकांक के बारे में जानकारी दी। इस सूचकांक के अनुसार सोमालिया, दक्षिण सूडान और वेनेजुएला में भ्रष्टाचार सबसे अधिक है। वही डेनमार्क, फिनलैंड, सिंगापुर, न्यू जीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड तथा स्वीडन इस सूची में सर्वोच्च स्थान पर है जहां भ्रष्टाचार नहीं के बराबर है। बताया कि भारत का स्थान इस सूची में 93वां है जिसे सुधारने की सख्त जरूरत है। भारत में बदलाव तभी हो सकेगा जब आज के युवा, अर्थात भविष्य का भारत, इस ओर जागरूक होंगे और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे। संगोष्ठी का संचालन शोधार्थी प्रतीक कुमार ने किया। शोधार्थियों धर्मेंद्र कुमार, इनामुल अंसारी तथा बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित हुए। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने भ्रष्टाचार से जुड़े कानूनी प्रावधानों, निवारक उपायों तथा समाज में नैतिकता की बढ़ती आवश्यकता पर सक्रिय चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों की प्रतिबद्धता दोहराई।

जिला क्रिकेट संघ के द्वारा अंडर – 14 हेतु खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया आरम्भ

11 और 12 दिसंबर को पंजीकृत खिलाड़ियों के बीच ट्रैयल मैच

संवाददाता

दुमका : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा निर्देशित बिंदुओं के आधार पर जिला क्रिकेट संघ, दुमका द्वारा मंगलवार को खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की गई। ज्ञात हो कि अंडर – 14 के अपने पहले मैच में दुमका मेजबानी करते हुए साहेबगंज से अपना पहला मैच ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी। जिला क्रिकेट संघ के द्वारा पूर्ण पारदर्शिता के साथ खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया निष्पादित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सभी आवेदकों से सारे दस्तावेज के साथ साथ नोटरी से एक शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा जिसमे ये दर्शाया जाएगा कि खिलाड़ियों द्वारा दी गए दस्तावेज सही हैं और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संघ किसी भी स्तर पर कारवाई करने के लिए स्वतंत्र होगी। अंडर – 14 की तैयारी लगभग फाइनल स्तर पर है, संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने कहा कि नई कमिटी के सक्रिय होने के महज़ 20-25 दिनों में ही मैदान का स्वरूप बदल चुका है।मैदान को जंगल झाड़ से मुक्ति मिल चुकी है, साइड स्क्रीन का निर्माण कार्य किया जा रहा है, पिच तैयार कर ली गई है, गेट की मरम्मती से ले कर मैदान के बाउंड्री के रंगारोहन का कार्य भी अंतिम चरण में है।मैदान के साथ साथ कार्यालय को भी वास्तविक रूप से कार्यालय का स्वरूप दिया जा रहा है जहाँ सूचना पट के साथ अन्य जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने बताया कि पंजीयन को प्रक्रिया के पश्चात 11 और 12 दिसंबर को पंजीकृत खिलाड़ियों के बीच ट्रैयल मैच खेल जाएगा एवं प्रदर्शन के अनुसार जिले की टिम का चयन किया जाएगा। उक्त मौके पर संघ के सचिव के अलावा सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित पाठक के साथ साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे जो काफ़ी उत्साहित दिखे।