गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम आंदोलन के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले 855 शहीदों को स्वाहिद दिवस के अवसर पर असमिया भाषा में भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने आधिकारिक X हैंडल से असमिया में पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा:
অসম আন্দোলনৰ সকলো শ্বহীদলৈ মোৰ শ্ৰদ্ধাঞ্জলি। তেওঁলোকৰ ত্যাগ আৰু বলিদানে অসমৰ সংস্কৃতি আৰু পৰিচয় ৰক্ষা কৰিছে। অসমক আগুৱাই নিয়াৰ প্ৰতিশ্ৰুতিৰে আমি সৰ্বাঙ্গীণ উন্নয়নৰ পথত আগবাঢ়ি আছোঁ।
हिंदी अनुवाद: असम आंदोलन के सभी शहीदों को मेरी श्रद्धांजलि। उनके त्याग और बलिदान ने असम की संस्कृति और पहचान की रक्षा की है। असम को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हम सर्वांगीण विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। आज ही गुवाहाटी में 45 साल के लंबे इंतजार के बाद भव्य ‘स्वाहिद स्मारक एवं स्वाहिद उद्यान’ का लोकार्पण भी हुआ। इस मौके पर पीएम की असमिया में दी गई श्रद्धांजलि को असम के लोगों ने दिल से सराहा है और इसे असम की भाषा, संस्कृति तथा शहीदों के प्रति केंद्र सरकार के सम्मान का प्रतीक बताया है। असमूचे असम में आज स्वाहिद दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है और शहीदों की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।









