जमशेदपुर में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप, घर में घुसी दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ा

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के कुंवर बस्ती में रविवार सुबह बच्चा चोरी की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दो महिलाएं एक घर में घुसकर बच्चे को ले जाने का प्रयास कर रही थीं। हालांकि शोर मचने पर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया गया और बाद में पुलिस के … Read more

चाईबासा मुठभेड़ मामले की सीआईडी जांच शुरू, 10 लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा की मौत की होगी समीक्षा

जमशेदपुर/चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारे गए 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन मामले की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गठित सीआईडी टीम पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रही है। गौरतलब है … Read more

धनसार थाना में हाई-वोल्टेज फैमिली ड्रामा, महिला दारोगा पर हमले के बाद मामला दर्ज

धनबाद: धनसार थाना में शुक्रवार शाम एक प्रेमी जोड़े के सुरक्षा मांगने पहुंचने के बाद विवाद हिंसक हो गया। लड़की को थाने में देखकर उसके परिजन उग्र हो गए और कथित तौर पर थाने के भीतर ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची महिला दारोगा और थाना कर्मियों पर भी हमला किए … Read more

गुमला में सड़क हादसा: ऑटो पलटने से एक ही परिवार के छह लोग घायल, मासूम समेत दो की हालत गंभीर

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क गुमला। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुड़राटोली के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। अनियंत्रित होकर ऑटो पलट जाने से हुई इस दुर्घटना में एक युवक और दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों … Read more

गिरिडीह में बड़ी चोरी: छत पर सो रहा था परिवार, 25 लाख के जेवर और जमीन के कागजात लेकर फरार हुए चोर

गिरिडीह। जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीहा ओपी के चोरगता गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पीड़ित परिवार … Read more

मानवता की मिसाल बने रेलकर्मी, बीमार पोर्टर की मदद को रातभर डटे रहे साथी

पाकुड़। मुश्किल समय में साथ निभाने वाले ही सच्चे साथी कहलाते हैं। ऐसी ही इंसानियत और आपसी सहयोग की मिसाल शुक्रवार रात पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली, जब केंद्रीय पैनल में कार्यरत पोर्टर सोहित कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के सदस्य बिना देर … Read more

करैत सांप का कहर: पूर्वी सिंहभूम में सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए पहले डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की जान नहीं बचाई जा … Read more

तालाब में जहर डालने की आशंका, 3 क्विंटल मछलियों की मौत से मछुआरे को लाखों का नुकसान

गिरिडीह: शहर के हुट्टी बाजार स्थित शहीद सीताराम उपाध्याय चिल्ड्रेन पार्क के तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि तालाब में किसी ने जहर डाल दिया, जिसके कारण करीब 3 क्विंटल मछलियां मर गईं। घटना से मछली पालन कर रहे … Read more

सरायकेला में हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत, तीन माह में 7 ग्रामीण गंवा चुके हैं जान

सरायकेला-खरसावां: जिले के चांडिल वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तिरुलडीह-2 पंचायत के लावा गांव स्थित बनडीह टोला में गुरुवार रात एक जंगली हाथी के हमले में 60 वर्षीय चंपा सिंह मुंडा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है। … Read more

गिरिडीह में हाई वोल्टेज ड्रामा: 33 हजार केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया

गिरिडीह: जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र स्थित खावा पंचायत के परयाना गांव में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक शराब के नशे में 33 हजार केवी विद्युत टावर पर चढ़ गया। करीब 70 फीट ऊंचे टावर पर युवक के चढ़ने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और किसी बड़े … Read more