नगर थाना क्षेत्र में चला वाहन जांच अभियान, 28 चालकों से वसूला गया 25,300 रुपये जुर्माना

बिना हेलमेट, लाइसेंस व जरूरी कागजात नहीं रखने पर हुई कार्रवाई पाकुड़ नगर । उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस द्वारा […]

तारानगर तोड़ाई नदी पुल का मरम्मत कार्य तेज़ी से जारी, ग्रामीणों में हर्ष की लहर

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड अंतर्गत तारानगर पंचायत में स्थित तोड़ाई नदी पर बने पुल की मरम्मत का कार्य इन दिनों तीव्र गति से जारी है। पुल की अत्यंत जर्जर अवस्था को देखते हुए स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम से इस विषय में त्वरित हस्तक्षेप का आग्रह किया था। ग्रामीणों की समस्या […]

आईटीडीए और कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का दिया निर्देश पाकुड़ नगर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में धुमकुड़िया भवन कब्रिस्तान और जाहेरस्थान जैसी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को […]

महेशपुर में बंगाल पुलिस पर हमला, महिला आरोपी को छुड़ाया, पांच नामजद पर केस दर्ज*

पुलिस वाहन को पहुंचाया नुकसान, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप पाकुड़ ब्यूरो चीफ/ मनोज प्रसाद पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट थाना की पुलिस पर महेशपुर थाना क्षेत्र के गदरपाड़ा गांव में हमला कर महिला आरोपी को छुड़ाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर महेशपुर थाना में गदरपाड़ा गांव के पांच नामजद […]

फरार लाल वारंटी अभियुक्त चुड़की बास्की गिरफ्तार, भेजा जेल

पाकुड़िया।, पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोहनपुर बाड़ी टोला गांव से फरार चल रहे लाल वारंटी अभियुक्त चुड़की बास्की को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी जीआर संख्या 98/10, धारा 498ए/504/34 के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर […]

पाकुड़िया बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

विरसा हरित ग्राम, अबुआ आवास समेत कई योजनाओं की जमीनी स्थिति देखी पाकुड़ियापाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने मंगलवार को राजपोखर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। बीडीओ ने लकड़ापहाड़ी गांव में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक एकड़ भूमि में संचालित बागवानी और सिंचाई कूप […]

दहेज प्रताड़ना के आरोपी को हिरणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

महेशपुर के शेखावत अंसारी को पुलिस ने भेजा जेल, तीन आरोपी अब भी फरार हिरणपुर। दहेज प्रताड़ना के मामले में महेशपुर थाना क्षेत्र के शेखावत अंसारी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को हिरणपुर थाना के एएसआई गोविंद साहा के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया। पीड़िता खेरूल निशा, जो हाथकाठी […]

उपायुक्त ने आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली

लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश, दिवाकलीन विद्यालयों की भी हुई समीक्षापाकुड़ नगर पाकुड़ नगर समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) एवं कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और […]

अमडापाड़ा- हिरणपुर में बाल आधार कार्ड बनाने हेतु 7 आंगनबाड़ी केंद्रों में कैंप का आयोजन

डीसी ने कहा- शिविर का लाभ उठाकर बनवाएं बच्चों का आधार अमड़ापाड़ा/हिरणपुर संवाददाता पाकुड़ जिला प्रशासन की ओर से शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए बाल आधार बनाने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अमड़ापाड़ा और हिरणपुर प्रखंड के सात आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगाया गया। शिविर में बड़ी […]

शिव मंदिर सार्वजनिक न्यास की नई समिति का हुआ गठन

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता गिरिडीह : झारखंड राज्य हिन्दू धर्मिक न्यास पर्षद द्वारा गिरिडीह के शिव मुहल्ला स्तिथ शिव मंदिर सार्वजनिक न्यास की ग्यारह सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जिसमें विकास कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, आलोक केशरी व अमित तर्वे को उपाध्यक्ष, आयुष कुमार सिन्हा को सचिव, विशाल गुप्ता व विशाल कुमार को उपसचिव, […]