#रांची : बिरयानी न मिलने पर ग्राहक ने रेस्तरां संचालक को मारी गोली, आरोपी फरार

रांची । राजधानी के कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्तरां में शनिवार रात बिरयानी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने रेस्तरां संचालक को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जब रेस्तरां बंद होने का समय था, एक युवक वहाँ बिरयानी … Read more

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में आग, तीन डिब्बे जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए

सरहिंद (पंजाब), 19 अक्टूबर। अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें तीन डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, आग की … Read more

#जमशेदपुर : XLRI में ‘जलसा- द गरबा नाइट’ का आयोजन, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर की गरबा की धूम

जमशेदपुर, 19 अक्टूबर। जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) में स्पीक मैके संस्था की ओर से शनिवार को एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘जलसा- द गरबा नाइट’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शांति, सौहार्द और समावेशिता की कामना के साथ आरती से हुई। इसके बाद … Read more

हजारीबाग में ‘रेड रन मैराथन’ के जरिए एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान, 150 युवाओं ने लिया भाग

हजारीबाग । हजारीबाग झील परिसर में शनिवार को नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (NACO) के निर्देशानुसार एक विशेष ‘रेड रन मैराथन’ का आयोजन किया गया। इस 3 किलोमीटर की दौड़ का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि … Read more

दीपावली पर झारखंड के 8 जिलों में बारिश का अनुमान, अन्य क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

रांची,। झारखंड में इस वर्ष दीपावली (20-21 अक्टूबर) के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार राज्य के आठ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि अन्य हिस्सों में कोहरा और ठंड बढ़ने का अनुमान है। बारिश की संभावना वाले जिले:पूर्वीसिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, … Read more

बिहार विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी अगले 4 दिनों में 12 चुनावी रैलियां कर सकते हैं, एनडीए ने तेज किया प्रचार

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले चार दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में 12 चुनावी रैलियां कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम 23 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच चलेगा। योजना के अनुसार, पीएम मोदी 23 अक्टूबर को सासाराम, गया … Read more

घाटशिला उपचुनाव : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने रामदास मुर्मू को उम्मीदवार बनाया, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय

घाटशिला। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में एक नए राजनीतिक दल झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने रामदास मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही इस सीट पर चुनावी मैदान त्रिकोणीय हो गया है। इस उपचुनाव में अब तीन प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाबूलाल सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा … Read more

#रांची : कारोबारी राधेश्याम साहू पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को लिया हिरासत में, जमीन विवाद को माना प्रमुख कारण

रांची । रांची के सीमेंट एवं सरिया व्यवसाई राधेश्याम साहू पर हुई गोलीबारी की घटना की जांच में पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो बिल्डर और जमीन कारोबारी भी शामिल हैं। पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। मामले में पीड़ित के बेटे सज्जन कुमार … Read more

विधायक जयराम महतो ने कराटे चैंपियन काजल कुमारी को प्रतियोगिता के लिए खरीदी किट, आर्थिक सहयोग का वादा निभाया

डुमरी । डुमरी विधानसभा क्षेत्र की कराटे चैंपियन काजल कुमारी को विधायक जयराम महतो ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कराटे किट खरीदने में आर्थिक सहयोग किया है। काजल योगीडीह निवासी हैं और राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगी हैं, लेकिन उच्च स्तरीय किट न होने के कारण वह प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पा रही थीं। … Read more

श्री जगन्नाथ अस्पताल में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता, सेवा ही परम धर्म की थीम पर बनी रंगोली रही आकर्षण का केंद्र

रांची । दीपावली के अवसर पर श्री जगन्नाथ अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में शुक्रवार को रंगोली एवं दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अस्पताल के सभी विभागों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ‘सेवा ही परम धर्म’ थीम पर ऑपरेशन थियेटर टीम द्वारा बनाई गई रंगोली ने … Read more