भाजपा नेता बबलू भगत के पिता रामनाथ भगत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

82 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से हुआ निधन, अमड़ापाड़ा स्थित आवास पर ली अंतिम सांस

अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे बबलू भगत के पिता रामनाथ भगत का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनाथ भगत अमड़ापाड़ा स्थित अपने निवास स्थान पर थे। इसी दौरान हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन से भगत परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।

रामनाथ भगत के निधन की खबर मिलने के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने बबलू भगत एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि पिता का साया उठ जाना किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें