गिरिडीह में डायन-बिसाही के आरोप में महिला की हत्या, मारपीट के बाद गई जान
संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क गिरिडीह। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनानगर पंचायत के बसाबूदा गांव में डायन-बिसाही के अंधविश्वास से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां डायन होने का आरोप लगाकर एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान दुलारी देवी, […]
जमशेदपुर में धर्मेंद्र सोनकर ने छठ व्रतियों के बीच बांटे चूल्हे और साड़ियां, हर साल जारी रहेगा सेवा कार्य

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंद छठ व्रतियों की सहायता के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र सोनकर की ओर से सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कदमा के शास्त्रीनगर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं […]
जमशेदपुर सूर्य मंदिर में छठ की तैयारी अंतिम चरण में, रघुवर दास ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जमशेदपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छठ महोत्सव के आयोजन और व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। […]
जमशेदपुर के विकास को लेकर टाटा प्रबंधन से मिले कुणाल षाड़ंगी, ट्रैफिक से एयरपोर्ट तक के मुद्दे उठाये

जमशेदपुर। जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से मुलाकात की। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, व्यावसायिक क्षेत्रों में पार्किंग, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना, ग्रामीण स्वास्थ्य […]
जमशेदपुर में चॉकलेट-चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची को ले गया मुंहबोला मामा, यौन शोषण का आरोप

जमशेदपुर। मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र में रिश्ते और भरोसे को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां आठ वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण का आरोप उसके मुंहबोले मामा पर लगा है। आरोप है कि कदमा भटिया बस्ती निवासी कृष्णा सिक्का गुरुवार रात बच्ची को चॉकलेट और चिप्स दिलाने के बहाने मोटरसाइकिल […]
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की 50 डिसमिल जमीन वापस लेगी झारखंड सरकार, विभाग ने दी मंजूरी

हजारीबाग के हुरहुरू खासमहाल क्षेत्र की जमीन का मामला, लीज की शर्तों के उल्लंघन के आधार पर सरकार ने लिया फैसला; डीसी को कार्रवाई पूरी करने का निर्देश हजारीबाग। झारखंड सरकार ने पूर्व मंत्री एवं बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव से जुड़ी 50 डिसमिल जमीन को वापस लेने का निर्णय लिया है। यह जमीन […]
एंबुलेंस का इंतजार करते-करते थम गई 10 वर्षीय बिरहोर बच्ची की सांस, धनबाद रेफर होने के बावजूद नहीं मिला वाहन!

तोपचांची के चलकरी बिरहोर टोला की घटना से स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों का दावा- 108 एंबुलेंस के लिए कई बार किया फोन, चिकित्सा प्रभारी ने भी मानी वाहनों की कमी धनबाद। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। […]
छठ महापर्व: साहिबगंज में सबसे पहले शाम 4:51 बजे डूबेगा सूर्य, पाकुड़ में सुबह 5:55 बजे होगा सूर्योदय; जानें अपने जिले का समय

15 नवंबर को अस्ताचलगामी और 16 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देंगे छठव्रती, झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी हुआ सूर्यास्त और सूर्योदय का समय झारखंड। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। इसके साथ ही पूरे झारखंड में छठ पूजा की तैयारियां और […]
भाजपा नेता बबलू भगत के पिता रामनाथ भगत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

82 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से हुआ निधन, अमड़ापाड़ा स्थित आवास पर ली अंतिम सांस अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे बबलू भगत के पिता रामनाथ भगत का 82 वर्ष की उम्र में […]