संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
Gumla: गुमला और Ranchi जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बेड़ो थाना अंतर्गत कादोजोरा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान भरनो थाना क्षेत्र के चेटो परसा गांव निवासी जट्टू उरांव के 18 वर्षीय पुत्र बिरसा उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का गांव की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी बात से आहत होकर बिरसा उरांव ने आवेश में आकर हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।








