घाटशिला उपचुनाव: मतदान गोपनीयता भंग करने पर FST ने दो के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला, । घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता विमल किशोर बैठा और मनी मोहंती ने मतदान कक्ष के अंदर ईवीएम मशीन में वोट डालते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। यह कार्यवाही मतदान नियमों का उल्लंघन मानी जा रही है।

मामला सामने आने के बाद दोनों नेता द्वारा संबंधित पोस्ट हटा दी गई हैं। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान कक्ष के अंदर किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें