व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के बयान पर जताया आक्रोश, अपर बाजार में किया पुतला दहनसंथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची, 4 नवंबर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा व्यापारियों को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में राजधानी रांची के अपर बाजार में व्यापारियों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के पुतले का दहन किया।

व्यापारिक संगठनों एवं स्थानीय दुकानदारों ने मुख्य चौक पर एकत्र होकर “व्यापारी एकता जिंदाबाद” और “व्यापारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं” के नारे लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने बयान पर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री ने अपने शब्द वापस नहीं लिए, तो आने वाले दिनों में पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन के कारण अपर बाजार क्षेत्र में काफी समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुई।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें