छह महीने बाद कोल्हान को मिला प्रमंडलीय आयुक्त, तीन साल बाद कोऑपरेटिव ट्रिब्युनल को चेयरमैन

रांची | झारखंड सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां करते हुए कल्याण विभाग के विशेष सचिव नेलसन एयोन बागे को कोल्हान प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया है। यह पद पिछले छह महीने से रिक्त था।

इसके साथ ही सरकार ने तीन साल से खाली पड़े झारखंड स्वावलंबी सहकारी समिति अधिकरण के अध्यक्ष पद पर पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अधिकरण के अध्यक्ष का पद 21 अक्टूबर 2022 से खाली था, जिसके कारण सहकारिता से जुड़े विवादों की सुनवाई प्रभावित हो रही थी।

गौरतलब है कि कोल्हान प्रमंडल में पूर्व आयुक्त हरि कुमार केसरी के 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। प्रशासनिक पदों पर लंबे समय तक रिक्ति बने रहने से कार्यप्रणाली प्रभावित होती रही है। अभी भी राज्य के कई अन्य महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment