रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिडनी में भारतीय समुदाय से की मुलाकात, कहा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जीवंत पुल

नई दिल्ली । भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सिडनी में भारतीय समुदाय के साथ एक विशेष मुलाकात की। यह कार्यक्रम भारतीय वाणिज्य दूतावास में आयोजित किया गया, जहाँ उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय को दोनों देशों के बीच जीवंत पुल करार दिया।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में श्री सिंह ने कहा सिडनी में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करके प्रसन्नता हुई। भारतीय प्रवासी समुदाय ने ऑस्ट्रेलिया की वृद्धि और समृद्धि में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने बड़ी संख्या में उपस्थित भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया और स्थानीय नेताओं तथा समुदाय प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। यह दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें नौसेना सहयोग और पनडुब्बी बचाव जैसे मुद्दों पर चर्चा शामिल है। ऑस्ट्रेलिया में लगभग 9.76 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं, जिनका आर्थिक योगदान सालाना 100 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक आंका गया है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment