भागलपुर के बल्ली मंडल रांची से तीन दिन से लापता, परिजनों की अपील

रांची । बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले 65 वर्षीय बल्ली मंडल सोमवार से झारखंड की राजधानी रांची से लापता हैं। उनके लापता होने के बाद से परिवार के सदस्य गहरी चिंता में हैं और पिछले तीन दिनों से लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।

लापता व्यक्ति बल्ली मंडल, भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के अम्मापाली गाँव के निवासी हैं। उनके पिता का नाम सुरेश मंडल है। वे सोमवार, ६ अक्टूबर २०२५ को रांची में अचानक गायब हो गए।

परिवार के लोगों ने उन्हें ढूंढने का भरसक प्रयास किया है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। चिंतित परिजनों ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को बल्ली मंडल के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत निम्नलिखित संपर्क नंबर पर सूचना दें:

संपर्क नंबर: 99555 27374

परिवार ने प्रशासन और पुलिस से भी त्वरित कार्रवाई की अपील की है, ताकि लापता बुजुर्ग व्यक्ति का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment