स्व० पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा आत्म निर्भर संकल्प अभियान

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधुडीह स्थित जिला कार्यालय में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंचि नारायण उपस्थित हुए। कार्यशाला में विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि आत्म निर्भर संकल्प अभियान स्व० पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रारंभ होगा जो आगामी 25 दिसंबर स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान तभी सफल होगा, जब हम स्वदेशी अपनाएंगे। पूर्व विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना सशक्त भारत की आधारशिला है। आत्मनिर्भर भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण का माध्यम है। इसका उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत एवं संपन्न बनाना है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी सरकार होगा, जब हमारा संगठन जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए आम नागरिक तक सरकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को पहुंचायेगा। बिरंचि नारायण ने कहा कि गांव, किसान और युवाओं का आत्मनिर्भर बनाना ही सच्चे अर्थ में राष्ट्र को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी में स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण कर देश ने पूरी दुनिया को एक संदेश दिया कि अब हम आत्मनिर्भर हो रहे है। ऑपरेशन सिंदूर में मात्र 22 मिनट में स्वदेशी मिसाइलों से पाकिस्तान को घुटने पर लाने का काम हमारी सेना ने किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम रक्षा क्षेत्र में पूर्ण रुप से दूसरे देशों पर निर्भर थे। आज हमारे पास अग्नि, ब्रह्मोस जैसी स्वदेशी मिसाइलें है। कार्यशाला का सफल संचालन जिला महामंत्री सह उक्त अभियान के संयोजक दिलीप हेम्ब्रम व धन्यवाद ज्ञापन अभियान टोली की आभा आर्या ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, जिला महामंत्री मितेश साह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुकुमुनि हेम्ब्रम, संतन मिश्रा, भाजपा नेता बिनोद मंडल, वीरेंद्र मंडल, सुनील हांसदा, तरुण गुप्ता, सुकुमार सरखेल, महेंद्र मंडल, सुजाता सिंह भैया, कुणाल सिंह, पुष्पा सोरेन, नंदकिशोर झा, मंगल सोरेन, डब्लू मिश्रा, मौलाना अब्दुल रकीब रहमानी, दीपक सिन्हा, ठाकुरमनी सिंह, बरुण मंडल, पिंटू गुप्ता, द्वारिका सिंह, चंदन राउत समेत अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment