सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में वार्ब की तिमाही बैठक का हुआ सफल समापन

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार वार्ब के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में 23 सितम्बर समय 1100 बजे से झारखण्ड व झारखण्ड के सीमावर्ती इलाके में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों के लिए एक ही पटल पर सुनवाई व निवारण हेतु वार्ब मीटिंग का आयोजन किया गया। वार्ब बैठक में कुल 60 सेवानिवृत कार्मिक और उनके आश्रित उपस्थित रहे। डी के प्रमाणिक, कार्यवाहक महानिरीक्षक, प्र0के0एवं विद्यालय की अध्यक्षता में कैंप के सक्षम अधिकारी, लेखा विभाग, अनुसचिवीय कर्मचारी और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी, सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहे। बैठक में सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया गया। साथ ही पुनर्वास व कल्याण संबधित जानकारी एवं भविष्य में सेवानिवृत कार्मिकों व उनके आश्रितों के लिए सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया गया। जानकारी के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में अगली वार्ब की बैठक आगामी दिसम्बर माह में होगी।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment