हिरणपुर में भव्य कलश यात्रा, पहली बार महिला ढाकियों ने दी प्रस्तुति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़। जिले के हिरणपुर डाकबंगला परिसर से सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा। इस बार की कलश यात्रा विशेष रही, क्योंकि पहली बार महिला ढाकियों ने ढाक की गूंज से वातावरण को जीवंत बना दिया। पश्चिम बंगाल से आईं महिला ढाकियों की प्रस्तुति को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।
कलश यात्रा के उपरांत डाकबंगला परिसर स्थित पूजा पंडाल में विधिपूर्वक कलश स्थापना की गई और मां दुर्गा की पहली पूजा संपन्न हुई। आने वाले नौ दिनों तक मां दुर्गा की विभिन्न स्वरूपों में आराधना की जाएगी। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति वर्ष 2022 से हिरणपुर डाकबंगला परिसर में दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय लोगों की व्यापक भागीदारी हो रही है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें