झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

रांची। झारखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव के संकेत हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के भीतर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी और उत्तर-मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

राजधानी और जिलों का हाल:
बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.3°C और न्यूनतम 22.6°C दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.6°C और न्यूनतम 23.2°C रहा।

दुमका, गोड्डा, पाकुड़ में अधिकतम तापमान 33-34°C तक पहुंच सकता है।

साहिबगंज, जामताड़ा में यह 32-33°C तक रहने की उम्मीद है।

चतरा, गढ़वा, पलामू में 33°C और रांची, खूंटी में करीब 29°C तापमान रहने का अनुमान है।

हजारीबाग और बोकारो में 30-32°C के बीच तापमान रहने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला 19 और 20 सितंबर तक जारी रह सकता है, जबकि 22 सितंबर के बाद मौसम शुष्क हो सकता है। उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment