रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुसैन खान की दावेदारी सब पर भारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची: कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय, धारदार एवं व्यापक तौर पर जन जन तक पहुंचाने के लिए महानगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष हुसैन खान लगातार अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत कर रहे हैं। रांची में कांग्रेस अल्पसंख्यक के बैनर तले आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने बड़ी संख्या में न सिर्फ़ लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा है बल्कि उन्हें कांग्रेस का निष्ठावान सिपाही बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए ही कार्यकर्ताओं की इच्छा और दबाव पर हुसैन खान ने रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सहित कांग्रेस के विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यकर्ता,नेता मानते हैं कि यदि हुसैन खान को रांची महानगर अध्यक्ष बनाया जाता है तो पार्टी और भी मजबूत होगी।गौर तलब है कि विगत कई माह से देश स्तर पर कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चल रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय इंद्र सिंगला, झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, राजेन्द्र दास और अनूपमा सिंह की देखरेख में प्रत्याशियों की रिपोर्ट बनाकर दिल्ली भेजी जाएगी। इसके बाद दिल्ली से अंतिम फैसला लिया जाएगा। रांची के नौजवान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण विश्वाश जताया है कि जनमुद्दों को लेकर हुसैन खान के द्वारा किए गए संघर्षों के परिणाम स्वरूप नगर अध्यक्ष पद पर उनकी दावेदारी सब पर भारी है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें