आगामी पर्व-त्यौहारों को लेकर रांची नगर निगम की तैयारियाँ

अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक

रांची : आगामी दुर्गोत्सव, दीपावली एवं छठ जैसे प्रमुख पर्व-त्यौहारों को देखते हुए रांची नगर निगम द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में निगम टीम के साथ उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में अपर प्रशासक के द्वारा दिए गए निम्न दिशा-निर्देश:
•स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता – सड़कों पर कहीं भी कचरे का ढेर न दिखे। निगम क्षेत्रांतर्गत सभी वाटर बॉडीज की सफाई पर भी विशेष ध्यान दें।
•विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करें – सभी खराब पथ बत्तियों की मरम्मती, ब्लैक स्पॉट पर विशेष प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित हो।
•अतिक्रमण मुक्त अभियान – प्रतिदिन व्यापक स्तर पर अभियान का संचालन करें।
•Quick Response Team का गठन– त्योहारों के दौरान 24X7 सक्रिय।
•हेल्पलाइन नंबर – श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों की सुविधा के लिए 1800-570-1235 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।

निगरानी समिति का गठन:
प्रत्येक वार्ड में सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक, सैनिटरी सुपरवाइजर, जोनल एवं वार्ड सुपरवाइजर की टीम गठित की जाएगी। ये ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर निगम को उपलब्ध कराएँगी और दुर्गोत्सव से पूर्व सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करेंगी।
निगम की प्रतिबद्धता:
“श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना रांची नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” ~ अपर प्रशासक संजय कुमारबैठक में उप प्रशासक श रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू, सभी अभियंतागण, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक एवं नगर अभियान प्रबंधक उपस्थित थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment