प्रखंड स्तरीय झूमर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

झारखंडी संस्कृति की पहचान है करमा पूजा : विधायक रोशन लाल

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बड़कागांव : प्रखंड के जीडीएम चौक बाजार तन में मां अंबे दुर्गा पूजा समिति एवं हंटर ग्रुप के सौजन्य से प्रखंड स्तरीय झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड से के झूमर टीमों ने भाग लिया। जिसमें महिला- पुरुष युवा- युवतीयो ने मंदार के ताप के साथ शिक्षा, शराब, विस्थापित प्रभावित सहित अन्य मुद्दों पर आधारित गानों को गाकर और झूमर लगाकर लोगों का मन मोह लिया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने लोगों के साथ मंदार बजाकर एवं नाच कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। वही ग्रामीणों ने विधायक को कंधे पर बिठा कर पूरे करम अखाड़ा में नाच करवाया। मौके मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी ने विधायक से बाजार टांड़ में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की बात कहा। मौके पर सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि करमा पर्व हमारे झारखंडी संस्कृति की पहचान है। हम सभी मूलनिवासी ही ऐसी परंपरा को मानते हैं जहां प्राकृतिक भी पूजा हम लोग करमा पूजा के माध्यम से करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बाजार तार में है मस्क लाइट लगाया जाएगा इसके साथ-साथ इस बाजार टांड़ में जो सभी मूलभूत सुविधाएं हैं उसे भी पूरा कर दिया जाएगा। वही इस झूमर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवाडीह, द्वितीय सांढ व तृतीय पंडरिया गांव ने प्राप्त किया। सभी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीमों को हंटर ग्रुप बड़कागांव के सौजन्य से नगाड़ा एवं संतान पुरस्कार में झाल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक का रोशन लाल चौधरी, झूमर प्रतियोगिता सह हंटर ग्रुप के अध्यक्ष अभिनव उर्फ बिन्टू, सचिव यदु प्रसाद दांगी, कोषाध्यक्ष सत्यजीत विद्या अलंकार, मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी, संस्थापक दामोदर प्रसाद मेहता, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment