जर्जर बीड़ी श्रमिक अस्पताल में बिक रही थी जाली लॉटरी, पुलिस ने मारा छापा, शातिर एकलाख गिरफ्तार

महेशपुर थाना क्षेत्र के मास्टरमाइंड बीरबल पुलिस के नही लगी हाथ

पाकुड संवाददाता

पाकुड़ सदर के मालगोदाम रोड स्थित जर्जर बीड़ी श्रमिक अस्पताल में अवैध रूप से लॉटरी बेचे जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक स्थानीय हरिणडांगा बाजार का निवासी बताया जा रहा है।

मामले में पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 235/2025, दिनांक 03.09.2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) B.N.S. एवं 7(3) लॉटरी विनियमन अधिनियम 1988 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

**450 पीस अवैध लॉटरी जब्त—**

छापेमारी के क्रम में आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से कुल **450 पीस अवैध लॉटरी टिकट** बरामद किए गए। इनमें DEAR GOOSE-5 नाम की **420 पीस लॉटरी** और DEAR-15 STOCK नाम की **30 पीस लॉटरी** शामिल हैं।

**गिरफ्तार आरोपी की पहचान—-**

पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान **मो० एकलाख अंसारी**, पिता **मो० रफीक**, सा० **हरिणडांगा बाजार**, थाना- पाकुड़ नगर, जिला- पाकुड़ के रूप में की है। आरोपी लोगों को 10 गुना मुनाफे का झांसा देकर जाली लॉटरी बेच रहा था।

**एसपी के निर्देश पर गठित की गई थी छापामारी टीम—**

एसपी पाकुड़ को गुप्त सूचना मिली थी कि जर्जर बीड़ी श्रमिक अस्पताल में लॉटरी का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के आदेश पर एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई, जिसमें निम्न पुलिसकर्मी शामिल थे:

1. **बबलू कुमार**, पु०नि० – सह थाना प्रभारी, पाकुड़ नगर
2. **पु०अ०नि० अभिषेक कुमार**
3. **पु०अ०नि० मिथुन रजक**
4. **स०अ०नि० चुण्डा हांसदा**
5. **स०अ०नि० होपना मरांडी**
6. एवं अन्य पुलिस बल, सभी पाकुड़ नगर थाना से।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो इस अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment