मंईयां सम्मान योजना से 3.78 लाख महिलाओं के खातों में पहुँचे 94.66 करोड़ रुपये
रांची। करम पर्व के अवसर पर झारखंड सरकार ने महिलाओं को विशेष तोहफ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची ज़िले की 3 लाख 78 हजार 641 महिलाओं को अगस्त माह की सम्मान राशि उपलब्ध कराई गई। इस योजना के अंतर्गत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये का आधार आधारित भुगतान सीधे ट्रांसफर किया गया।
ग्रामीण और शहरी दोनों इलाक़ों में पहुँचा लाभ जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार—
अनगड़ा की 16,687
बेड़ो की 20,672
बुंडू की 8,521
चान्हो की 19,772
कांके की 31,487
मांडर की 23,234
नगड़ी की 17,374
नामकुम की 17,524
ओरमांझी की 18,270
रातू की 18,630
सिल्ली की 21,234
सोनाहातू की 12,932
तमाड़ की 18,486
इनके अलावा रांची शहरी क्षेत्र और विभिन्न नगर पंचायतों में भी हज़ारों महिलाओं को योजना की राशि प्राप्त हुई है।
महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की पहल
सरकार का कहना है कि यह योजना न सिर्फ़ महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, बल्कि उनके आत्मसम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। करमा पर्व जैसे पारंपरिक त्योहार पर इस राशि का वितरण होने से महिलाओं और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।