सांसद कला महोत्सव में बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी के सैन्य प्रेम पर पेंटिंग की प्रस्तुति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सैन्य प्रेम और ऑपरेशन सिंदूर पर चित्रकला का होगा अद्भुत प्रदर्शन : संजय सेठ

रांची संवाददाता

सांसद कला महोत्सव के तहत रांची लोकसभा क्षेत्र के हजारों बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सैन्य प्रेम और ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी चित्रकला का अद्भुत प्रदर्शन किया। यह महोत्सव भारत के माननीय प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़े तक चलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ की पहल पर हुई, जिन्होंने रांची के गुरु नानक पब्लिक स्कूल और टेंडर हार्ट स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बच्चों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से सैन्य बलों के शौर्य और पराक्रम को दर्शाया।

श्री संजय सेठ ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य बच्चों को देश के वीर जवानों के योगदान के बारे में जागरूक करना और उनकी प्रेरणा से एक मजबूत भारत के निर्माण की दिशा में योगदान देना है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे विकसित भारत 2047 के ब्रांड एंबेसडर हैं।

इस कार्यक्रम में 8वीं से 12वीं तक के 50,000 से अधिक बच्चे भाग लेंगे। महोत्सव के पहले चरण में विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता होगी, जिसमें पांच सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इन पेंटिंग्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा।

कार्यक्रम में श्री राजीव सहाय, रमेश कुमार, मनोज गुप्ता, ऐश्वर्या सेठ, धनंजय कुमार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें