अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती

रांची। झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें गुरुवार देर शाम रांची के पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। फिलहाल मंत्री आईसीयू में चिकित्सकों की देखरेख में हैं और उनका उपचार जारी है। मंत्री की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई मंत्री और विधायक अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मंत्री हफिजुल हसन की स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज कर रही है।

Leave a Comment