झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, कई अहम मुद्दों पर रहेगी नजर

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। सत्र के समापन से पहले सदन में कई विधायी कार्य निपटाए जाने की संभावना है। कार्यसूची के अनुसार, दिन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विधायक विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल उठाएंगे। इसके बाद सरकार शेष विधायी कार्यों को पूरा करेगी और अंत में सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव लाए जाने की चर्चा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित सत्ता पक्ष के कई सदस्य पहले ही सदन में गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग उठा चुके हैं। यदि यह प्रस्ताव सदन में आता है तो उस पर विशेष चर्चा की संभावना रहेगी। गौरतलब है कि अब तक हुए मानसून सत्र में प्रथम अनुपूरक बजट पारित किया गया है। इसके अलावा सदन ने पांच महत्वपूर्ण विधेयकों को भी मंजूरी दी है। राजनीतिक हलकों में यह सत्र शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग और विभिन्न विधायी कार्यों को लेकर काफी अहम माना जा रहा है।

Leave a Comment