पाकुड़ | संवाददाता
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की सचिव रूपा बंदना किरो ने वृद्धाश्रम एवं सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्ध महिला-पुरुषों से मिलकर उनका हालचाल जाना, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली एवं फूड पैकेट का वितरण किया। सचिव ने बुजुर्गों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए यह भी पूछा कि क्या उन्हें सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल रहा है।
इस दौरान एक गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग के इलाज की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मौके पर डालसा कर्मी, पैरा लीगल वॉलंटियर खुदु राजवंशी और उत्पल मंडल उपस्थित थे।