झामुमो जिला कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नवगठित पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़ नगर

पाकुड़ के झामुमो जिला कार्यालय धनुषपूजा में मंगलवार को जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी प्रखंड कार्यालयों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम को हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के बाद नवगठित जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारियों—युवा, महिला, अल्पसंख्यक, किसान व बुद्धिजीवी मोर्चा—का माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों से जल्द प्रखंड स्तरीय समिति गठन कर संगठन को मजबूती देने की अपील की।

वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। बैठक में जिला, प्रखंड और नगर इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें