कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में तनवीर आलम ने की कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़ नगर

कांग्रेस जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम शामिल हुए।

बैठक में जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड और मंडल स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पार्टी की भूमिका को प्रभावी बनाना था।

तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर फिर से खड़ा करने के लिए जनसंपर्क ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

बैठक में जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर की गतिविधियों की समीक्षा की गई। मौके पर युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें