सावन की तीसरी सोमवारी पर गूंजे बम-बम के नारे, बच्चों व महिलाओं ने कांवर यात्रा में लिया उत्साहपूर्वक भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस, संवाददाता पाकुड़िया।सावन माह की तीसरी सोमवारी को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में **हर-हर महादेव** और **बोल बम** के नारों से वातावरण भक्तिमय रहा।**मोंगला बांध गांव** में सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं ने गेरुआ वस्त्र धारण कर **तिरपतिया नदी (आमकोना घाट)** से गाजे-बाजे के साथ जल भरकर पैदल कांवर यात्रा निकाली। श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण करते हुए **गांव स्थित शिवालय** में जलार्पण किए।यात्रा की शुरुआत में **पुरोहित प्रभाकर मिश्रा** द्वारा नदी तट पर जल का संकल्प कराया गया। मार्ग में समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह **शरबत व कोल्ड ड्रिंक** की व्यवस्था की गई थी।शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भक्ति भावना देखते ही बन रही थी। दोपहर बाद तक भक्तों का तांता लगा रहा।प्रखंड मुख्यालय सहित **रामदेवकुंडी, चौकिसाल, फुलझिंझरी, बन्नोग्राम** आदि गांवों के शिवालयों में भी हजारों श्रद्धालुओं ने **भगवान शिव का जलाभिषेक** कर पूजा-अर्चना की।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें