लिट्टीपाड़ा में किसानों को फसल बीमा और मिलेट योजना की दी गई जानकारी*

संथाल हूल एक्सप्रेस, संवाददाता लिट्टीपाड़ा।

प्रखंड स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र लिट्टीपाड़ा में किसान मित्रों और लैम्पस सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पद्म किशोर महतो एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी. दास ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मिलेट प्रोत्साहन योजना की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में पीएम किसान लाभुकों के सत्यापन व सर्वे को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। किसानों को केवल एक रुपये प्रीमियम में अगहनी धान और भदई मक्का फसल का बीमा कराने के लिए जागरूक करने को कहा गया। फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाकर उसका वितरण भी किया गया।

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू ने किसानों से 31 जुलाई 2025 तक फसल बीमा कराने और भरे गए फॉर्म को नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (सीएससी) में जमा कर पंजीकरण कराने को कहा।

बजाज अलियांज बीमा कंपनी के समन्वयक सोएब अख्तर ने बताया कि फसल क्षति की स्थिति में 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर क्लेम दर्ज करना अनिवार्य है।

बैठक में *लैम्पस सचिव दानीनाथ मंडल, मालिक अस्तर, जगन्नाथ मंडल, कृषक मित्र **लाल मरांडी, मिस्त्री मुर्मू, रूबी कुमारी, सालोमी मालतो* सहित कई लोग मौजूद थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment