संथाल हूल एक्सप्रेस
रांची: झारखंड युवा राष्ट्रीय जनता दल को बेहतरीन नेतृत्व मिल गया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा ने प्रेस नोट जारी कर रंजन कुमार यादव को झारखंड युवा राजद का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रंजन कुमार यादव सामाजिक न्याय की लड़ाई में युवाओं की सशक्त आवाज़ बनकर उभरे हैं और उनकी नेतृत्व क्षमता, साहस व निष्ठा आज युवाओं के लिए प्रेरणा है।
युवाओं की उम्मीद बनकर उभरे रंजन यादव
युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा ने कहा कि रंजन यादव ने बीते छह वर्षों में अपने निस्वार्थ समर्पण, कुशल नेतृत्व, और सामाजिक चेतना के माध्यम से पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित तबकों के युवाओं को न सिर्फ जागरूक किया, बल्कि उन्हें एक मजबूत मंच भी प्रदान किया, जिससे वे जनसंघर्ष की मुख्यधारा से जुड़ सके।
आज जब राज्य और देश में कुशासन, बेरोजगारी, और भेदभाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, रंजन यादव को युवा वर्ग के लिए एक नई उम्मीद और संघर्ष की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
सरकार की आंखों में आंख डालकर लड़ी जनता की लड़ाई
क्षितिज मिश्रा ने कहा रंजन यादव ने विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया और सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर होकर आवाज़ बुलंद की। यह उनकी प्रतिबद्धता और साहसिक नेतृत्व का प्रमाण है।
तेजस्वी यादव के विचारों से प्रेरित नेतृत्व
क्षितिज मिश्रा ने भरोसा जताया कि रंजन यादव राष्ट्रीय जनता दल के ओजस्वी नेता तेजस्वी यादव के विचारों और सामाजिक न्याय की वैचारिक धारा को आगे बढ़ाते हुए झारखंड में युवाओं के लिए नई ऊर्जा, दिशा और संकल्प लेकर आएँगे।उन्होंने कहा युवा राष्ट्रीय जनता दल का पूरा परिवार प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष और निर्माण – दोनों कार्यों में सहभागी रहेगा।