लिट्टीपाड़ा में पीवीटीजी महिलाओं के लिए अल्ट्रा पुअर ग्रेजुएशन परियोजना पर कार्यशाला

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता, लिट्टीपाड़ा

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में प्रवाह एवं ट्रिकल अप संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पीवीटीजी (अत्यंत पिछड़े जनजातीय समूह) महिलाओं के लिए अल्ट्रा पुअर ग्रेजुएशन परियोजना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ संजय कुमार, प्रवाह संस्था के सचिव दिलीप दुबे एवं शालिनी सन्नी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर परियोजना की भूमिका, उद्देश्य और महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।

ट्रिकल अप संस्था के प्रोजेक्ट लीड सुब्रो दास ने पीवीटीजी महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु ग्रेजुएशन मॉडल की प्रस्तुति दी। वहीं प्रवाह संस्था की प्रखंड समन्वयक शालिनी सन्नी ने सरकारी योजनाओं, अधिकारों व सेवाओं की जानकारी दी और इन तक पीवीटीजी समुदाय की पहुंच सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में राज्य कार्यक्रम प्रबंधक बिनय मजूमदार, केसी दास, कौशिक रॉय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment