साहिबगंज। हूल दिवस पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में स्टेडियम स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि हूल क्रांति के महानायक सिदो कान्हू ने अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने का संकल्प लिया था। आज उनके संकल्प के कारण ही हम सभी आजाद भारत में निवास कर रहे हैं। संथाल विद्रोह आजादी की पहली लड़ाई थी। एक ही परिवार के 6 भाई बहन सिद्धो, कान्हू, चाँद, भैरव, फूलो व झानो ने बंदूक धारी अंग्रेजों की हवा निकाल दी थी और एक बड़े भूभाग में समानांतर सरकार चलाई। अंग्रेजों से लड़ाई में लगभग 20000 आदिवासियों ने अपनी शहादत दी थी। मौके पर रामानंद शाह, कृपानाथ मंडल, धर्मेंद्र कुमार, मनोज यादव, आदित्य कुमार, मनोज पासवान, पंकज चौधरी, बबलू तिवारी, चांदनी देवी, संतोष चौधरी, प्रकाश पंडित, कुंदन साह, अवधेश यादव, अनिमेष सिन्हा, विनोद चौधरी, गरिमा साह, मनोज चौधरी, जयकांत वर्मा, अर्धांदु बोस, जयकांत वर्मा, जयप्रकाश सिन्हा सहित अन्य मौजूद शामिल थे।
