ओरमांझी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह: पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतों के समक्ष सैकड़ों युवाओं ने थामा दामन

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची: आजसू पार्टी द्वारा ओरमांझी में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं, उपमुखिया और ग्राम प्रधानों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मौके पर सुदेश महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का भविष्य युवाओं के नेतृत्व से ही बदलेगा। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा हेमंत सरकार में बीडीओ और दारोगा गरीबों की सुनवाई नहीं करते और शहीदों की जन्मस्थली को आदर्श ग्राम बनाने की योजना को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

वहीं मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की वैचारिक मजबूती के लिए गांव-गांव जाकर काम करने का आह्वान किया।

समारोह में गगरी पंचायत के उपमुखिया तीर्थ मोहन उरांव, चढ़ूं पंचायत के उपमुखिया प्रीतम महतो, पूर्व मुखिया प्रत्याशी भीम मुंडा, राज साहू, विशाल मुंडा, धर्मवीर मुंडा सहित सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा।कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर महतो ने किया और मौके पर प्रकाश चौधरी, रामनंदन महतो, संजय तिर्की, लालू महतो, सुमित महतो सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment