संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से उनके कार्यालय में मुलाकात कर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी और बड़कागांव प्रखंड में बढ़ते आपराधिक गतिविधियों और गिरती कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जिस पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में आए दिन आपराधिक मामले हो रहे हैं जिस पर हमारे ग्रामीण जनता भयभीत है। सरासर गलत है। आगे उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कहा कि इस तरह के आपराधिक गतिविधियों पर जल्द से जल्द अंकुश लगाए ताकि हमारा बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के ग्रामीण जनता चैन से रह सके। जिस पर
पुलिस अधीक्षक विधायक को आश्वस्त किया हैं कि जल्द ही कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा। मौके पर सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।