भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ निकाली कोष प्रदर्शन रैली

पाकुड़। नगर संवाददाता।

भाजपा पाकुड़ जिला इकाई की ओर से मंगलवार को राज्य सरकार की नीतियों, खराब कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरोध में कोष प्रदर्शन रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष अमित पांडे ने किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन से दुर्गा मंदिर होते हुए प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा की और हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

प्रखंड कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त मनीष कुमार के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राज्य में बिगड़ती विधि-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर चिंता जताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान जिला अध्यक्ष अमित पांडे ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता से किए गए वादे झूठे निकले हैं और अब एक बार फिर सत्ता में आने के लिए भ्रम फैलाया जा रहा है। कार्यक्रम में कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment