महेशपुर : सांसद, विधायक एवं उपायुक्त ने संयुक्त रूप से किया 76वां वन महोत्सव का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महेशपुर संवाददाता

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा महेशपुर प्रखंड के पोखरिया पंचायत अंतर्गत जब्दी खरियोपाड़ा में 76वां वन महोत्सव आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी और उपायुक्त मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

महोत्सव में सांसद विजय कुमार हांसदा और विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री और साइकिल, तथा मछुवारों को जाल वितरित किया। झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, डीएफओ सौरभ चंद्रा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

सांसद और विधायक ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज विश्वव्यापी चुनौती है। प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरण बिगड़ रहा है, जिससे मानव जीवन और जीव-जंतु प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को केवल महोत्सव तक सीमित न रखते हुए व्यक्तिगत और नीतिगत स्तर पर सक्रिय योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें