महादेवगंज में संकल्प सभा आयोजित

प्रधानमंत्री के विजन 2047 को लेकर व्यक्त किया गया आभार

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

साहिबगंज। सदर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में महादेवगंज में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सभा को संबोधित करते हुए संजय मंडल ने कहा कि देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है और यह सब प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने “11 साल बेमिसाल” के अंतर्गत सरकार की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम में 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम के संयोजक रामप्रताप, अमरनाथ चौधरी, विकास यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अमर जायसवाल, मनोज ओझा, अनुराग राहुल, यशवंत पासवान, कुंदन कुमार मंडल, विकास पासवान, मुरारी चौधरी, विनोद पासवान सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और अपने विचार साझा किए।

संकल्प सभा में जनभागीदारी के साथ-साथ एकजुट होकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया गया।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment