हिरणपुर: डीएसओ ने किया अनाज गोदाम का निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का निर्देश

भंडार पंजी का किया अवलोकन, अनाज के रख-रखाव पर जताई चिंता

हिरणपुर।

प्रखंड अंतर्गत संचालित अनाज गोदाम का निरीक्षण रविवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) अभिषेक कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में अनाज के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडु दिलीप भी मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में डीएसओ ने गोदाम में रखे गए खाद्यान्न भंडार को व्यवस्थित ढंग से संग्रहित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि “अनाज के रख-रखाव में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह खाद्यान्न आम जनता के लिए है, इसके वितरण में पारदर्शिता और सही भंडारण अत्यंत आवश्यक है।”

उन्होंने गोदाम में रखे भंडार पंजी का अवलोकन किया और उसमें दर्ज प्रविष्टियों की जांच की। साथ ही गोदाम प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक जानकारी नियमित रूप से पंजी में दर्ज की जाए तथा स्टॉक की अद्यतन स्थिति बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान एजीएम रितेश कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment