एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम पर मनाया गया योग दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रानीश्वर : भारत सेवाश्रम संघ, स्वामी प्रणवानंद विद्य मंदिर, पाथरा में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग रही, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग का नेतृत्व संघ के सचिव स्वामी नित्यव्रतानंद जी महाराज ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को योग के लाभों से जोड़ना और स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना था। योग दिवस में दौरान स्वामी प्रज्ञानंद, प्रधानाचार्य अभिनन्दन मुर्मू, जयदेव दे, चेतन कारोवा, बोध बोदरा, गोविन्द यादव, चंदन बेसरा, पार्थ राउत, अरिजीत प्रमाणिक, प्रशांत कुमार मुर्मू, ज्योति प्रियंका हेमब्रम, कानू टुडू, सुनाराम मुर्मू, चुंडू हेमब्रम, शामु हांसदा व समस्त कार्यक्रम का पर्यवेक्षण सेमल मुर्मू द्वारा किया गया है। एवं प्रखण्ड रानीश्वर के अंतर्गत आसनबनी मंडल के आसनबनी शिव मंदिर प्रांगण अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। जिसमे पार्टी के आसनबनी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह योगा प्रभारी शोभा देवी संजीव दे प्रकाश नारायण पांडेय सुनील मुर्मू युबा मार्चा मंडल अध्यक्ष गणेश दास एसटी मार्चा मंडल अध्यक्ष सूक्नाथ मरांडी तपु मंडल पंकज बर्णवाल उत्तम मंडल डॉ कालू मंडल आदि मजूद थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें